Search
Close this search box.

Uttarakhand News : उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग का IPS में चयन।

Uttarakhand News

न्यूज शेयर करें :

हमें फॉलो करें :

Uttarakhand News: 16 अप्रैल, 2024 को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित किए। जिसमें पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग 178वीं रैंक पर चयनित होकर आईपीएस के लिए चयनित हुईं। कुहू गर्ग ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सेंट थॉमस कॉलेज, देहरादून से की। एल


इसके बाद उन्होंने दिल्ली के एसआरसीसी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। कुहू गर्ग एक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप के साथ-साथ ओपन श्रेणी के कई पदक जीते। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन के साथ मिलकर कई ओपन कैटेगरी के पदक जीते हैं। कई मेडल जीते. डॉ. डीके सेन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुहू गर्ग के कोच थे।


उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस और पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के परिवार के लिए एक और ख़ुशी का पल। बेटी कुहू गर्ग भी विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और आईपीएस बन गई हैं।

जी हां, अशोक कुमार ने उत्तराखंड में पुलिस सेवा से जनता को काफी राहत दिलाने का काम किया है, इसलिए अब उनकी बेटी भी उसी राह पर चल पड़ी हैं।

जी हां, यूपीएसई सिविल सर्विसेज का रिजल्ट आज जारी हो गया है जिसमें कुहू गर्ग को 178वीं रैंक मिली है, यानी अब वह आईपीएस बनकर अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी।


कुहू ने कई अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया है। फिलहाल उत्तराखंड के डीजीपी पद से रिटायर होने के बाद अशोक कुमार को हरियाणा सरकार ने हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाया है. वही मां अलकनंदा अशोक वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय में डीन के पद पर कार्यरत हैं।

👉 यह भी पढ़ें : Uttarakhand News : पुलिसकर्मियों को GST पर मिलेगी 50% छूट, राज्य के 24 हजार पुलिसकर्मियों के बनेंगे स्मार्टकार्ड

Leave a Comment