Search
Close this search box.

Haldwani News: DAV की कामिनी जोशी ने पास किया UGC नेट परीक्षा, परिवार में खुशी का माहौल

Haldwani news

न्यूज शेयर करें :

हमें फॉलो करें :

Haldwani News: DAV की कामिनी जोशी ने पास किया UGC नेट परीक्षा, परिवार में खुशी का माहौल

मंजिल उन्हीं को मिलती है; जिनके सपनो में जान होती है; पंख से कुछ नहीं होता; हौंसलों से ही उड़ान होती है। इसी कहावत को साकार कर कामिनी जोशी ने UGC नेट की परीक्षा संगीत (गायन) में दूसरे प्रयास में सफलता बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर अर्हता प्राप्त किया है।हल्द्वानी, हिम्मतपुर मल्ला हरिपुर नायक निवासी कामिनी जोशी ने कक्षा 12 तक की शिक्षा DAV स्कूल हल्द्वानी से PCM में प्राप्त की है। उसके बाद स्नातक दौलत राम कालेज तथा स्नातकोत्तर मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय से पास की है।

कामिनी के पिता श्री जगदीश आनंद जोशी एक भजन गायक हैं, माता श्रीमती पुष्पा जोशी आंगनबाणी कार्यकर्ता के साथ एक कुशल गृहिणी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. कामिनी की उपलब्धि पर डीएवी स्कूल को गर्व है. प्राचार्य श्री अमित जोशी एवं सभी शिक्षकों ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कामिनी ने अपनी सफलता का श्रेय सभी शिक्षकों, माता-पिता और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आदर्श गुरु, प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायिका डॉ. रिंदाना रहस्य को दिया और उनके मार्गदर्शन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

👉 यह भी पढ़ें: Dehradun – (Big news) 28 जनवरी से बदलेगा मौसम का रुख

Leave a Comment