Search
Close this search box.

देहरादून : तापमान में आई कमी, लोगों को गर्मी से रहत, साथ ही इन जिलों में बारिश की संभावना

Dehradun News Weather Alert Uttarakhand News | Haldwani Needs Weather Update

न्यूज शेयर करें :

हमें फॉलो करें :

देहरादून : उत्तराखंड के कई जिलों में कल हुई बारिश के बाद रविवार को गर्मी से कुछ राहत मिली। हवाओं की दिशा बदलने और वातावरण के नरम होने से तापमान में दो से साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार को देहरादून में तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार रात को हुई बारिश के बाद रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने तीन जून को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों और चार जून से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने रविवार को बताया कि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

विभाग ने तीन से छह जून तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। पौड़ी, टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल का कुछ हिस्सा भी इससे प्रभावित हो सकता है।

40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है।

⇒ यह भी पढ़ें : Vat Savitri Vrat 2024: जानें वट सावित्री व्रत की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Leave a Comment