Search
Close this search box.

Uttarakhand : बसे, टैक्सी चुनाव ड्यूटी में लगने के कारण यात्रियों को पहाड़ जाने में होगी दिक्कत

Uttarakhand News

न्यूज शेयर करें :

हमें फॉलो करें :

Uttarakhand : हल्द्वानी- लोकसभा चुनाव के लिए यात्री वाहनों का अधिग्रहण कर लिया गया है। चुनाव ड्यूटी के कारण 16 अप्रैल से रोडवेज की करीब 150 बसें, 340 केएमओयू बसें और 400 टैक्सियां पर्वतीय और मैदानी मार्गों पर नहीं चलेंगी।


ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। रविवार को भी रोडवेज और केएमओयू स्टेशन पर यात्री बसों में सीट पाने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अल्मोड़ा से रानीखेत के बीच करीब 34 बसें और 10 बसें चल रही थीं।


वहीं भवाली डिपो से 60 बसें यूपी के लिए रवाना हुई थीं। जिसके चलते पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, जसपुर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और देहरादून रूट पर बसें कम करनी पड़ीं। वहीं, रविवार को मैदानी मार्गों पर हल्द्वानी स्टेशन से बसों का संचालन किया गया। देहरादून रूट पर छह की जगह चार बसें ही चल सकीं।


गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ और जौरासी रूट पर परिचालन ठप हो गया। हल्द्वानी डिपो के एआरएम एसएस बिष्ट ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के लिए कुमाऊं क्षेत्र के नौ डिपो से करीब 150 बसें अधिग्रहीत की गई हैं। उनके डिपो में भी 91 में से 22 बसें ड्यूटी पर हैं। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

👉 यह भी पढ़ें : Uttarakhand: Dream 11 से चंबा के महेंद्र बने करोड़पति, जीता 1 करोड़ की धनराशि

Leave a Comment