Search
Close this search box.

Uttarakhand News : बाराकोट की प्रियंका बनी सूचना अधिकारी, पास की PCS परीक्षा…

Uttarakhand News

न्यूज शेयर करें :

हमें फॉलो करें :

Uttarakhand News चंपावत/बाराकोट :  बाराकोट विकासखंड के रावल गांव निवासी प्रियंका जोशी का चयन जिला सूचना अधिकारी के पद पर हुआ है। उन्होंने पीसीएस परीक्षा 2021 उत्तीर्ण कर यह मुकाम हासिल किया है।





राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हरिनंदन जोशी की पुत्री प्रियंका के चयन से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। तमाम लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रियंका की मां पुष्पा जोशी गृहिणी हैं। प्रियंका बचपन से ही होनहार छात्रा रही हैं। प्रियंका की प्रारंभिक परीक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट से हुई थी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़ी बहन कंचन और छोटे भाई शिवम और अपने गुरुजनों को दिया है।





प्रियंका की सफलता से उनके गांव में जश्न का माहौल है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी ने बताया कि प्रियंका की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह है। युवा प्रियंका को अपना आदर्श मानकर भविष्य की तैयारी का संकल्प ले रहे हैं। प्रियंका ने अपने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए आभार भी जताया है।

 

⇒ यह भी पढ़ें : Uttarakhand News : हल्द्वानी में 2 लड़कियों का पीछा करने वाले १० मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार




Leave a Comment