Search
Close this search box.

Uttarakhand: ससुराल छोड़ प्रेमी के घर पहुंची नव विवाहिता, 2 माह पूर्व ही हुआ था विवाह

BRIDAL

न्यूज शेयर करें :

हमें फॉलो करें :

Uttarakhand बागेश्वर: युवती की शादी धूमधाम से हुई और वह दो महीने तक अपने पति के साथ रही, लेकिन नई नवेली दुल्हन को ससुराल रास नहीं आया और उसने ऐसा कदम उठा लिया कि ससुराल और मायके वाले दोनों ही दंग रह गए।





बागेश्वर के गरुड़ तहसील क्षेत्र में इन दिनों एक मामला सुर्खियों में है। यहां एक नई-नवेली दुल्हन की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई, जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्ष बेहद खुश हुए। सात फेरे लेने के बाद दुल्हन अपने ससुराल गई और पति के साथ सुहागरात मनाई। दो महीने तक वह आराम से ससुराल में रही भी। लेकिन दो महीने बाद ही पता नहीं क्या हुआ कि लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई और ससुराल से भागकर प्रेमी के घर आने की धमकी देने लगी। जब इस बात की खबर उसके माता-पिता को लगी तो वे भी हैरान रह गए। लड़की से ससुराल वापस जाने की गुहार लगाई गई लेकिन वह नहीं मानी और अपनी जिद पर अड़ी रही।

 

जब काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं मानी तो ससुराल वालों से शादी का खर्च और जेवरात वापस करने की बात पर समझौता हो गया। लड़की ने अपने प्रेम संबंध के बारे में किसी को नहीं बताया था और न ही उसके माता-पिता को इसकी भनक थी, उसने यह राज सभी से छिपाकर रखा था। इस खबर की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है, अब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, किसी भी तरह की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

⇒ यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: राज्य में देश का पहला राज्य प्रायोजित ऑनलाइन होमस्टे बुकिंग पोर्टल हुआ लॉन्च, ऐसे करें बुकिंग




Leave a Comment