Search
Close this search box.

Haldwani News: शहर की सुंदरता पर धब्बा लगा रहे अवैध होर्डिंग, फिर चला अभियान

Haldwani News

न्यूज शेयर करें :

हमें फॉलो करें :

Haldwani News:  हल्द्वानी शहर में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, नेताओं और संस्थाओं ने बड़े पैमाने पर जगह-जगह अवैध होर्डिंग्स लगाकर शहर की सुंदरता को धूमिल किया है। इतना ही नहीं चुनाव लड़ने का सपना देख रहे नेताओं ने सरकारी संपत्तियों पर भी अवैध होर्डिंग्स और बोर्ड लगा दिए हैं। जिसको लेकर नगर निगम व्यापक अभियान चला रहा है। शुक्रवार को संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत उप नगरीय आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में नैनीताल रोड में फिर से अवैध रूप से लगे होर्डिंग बोर्ड जब्त किए गए। नगर निगम टीम के साथ नैनीताल रोड क्षेत्र में पहुंचे उप नगरीय आयुक्त ने सभी होर्डिंग बोर्ड जब्त कर लिए और नगर निगम क्षेत्र में यह अभियान जारी रखने के निर्देश दिए।





इसके अलावा उपनगर आयुक्त के द्वारा कई स्थानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन भी जप्त की गई है उन्होंने बताया कि पालीथिन को लेकर नगर निगम द्वारा अलग से अभियान चलाएगा।

⇒ यह भी पढ़ें : Uttarakhand News : शिक्षक ने गुरु – शिष्य के रिश्ते को किया शर्मशार

Leave a Comment