Search
Close this search box.

Weather update : उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Dehradun News Weather Alert Uttarakhand News | Haldwani Needs Weather Update | Weather News

न्यूज शेयर करें :

हमें फॉलो करें :

Weather update: उत्तराखंड: दो दिन की धूप के बाद मंगलवार से मानसून की बारिश एक बार फिर जोर पकड़ सकती है। दून समेत सात जिलों में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।





मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बुधवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। शेष जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना है। 19 सितंबर से एक बार फिर मौसम साफ होने की संभावना है।

सोमवार को सहस्रधारा क्षेत्र में शाम चार बजे करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। हालांकि शहर के अन्य इलाकों में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। धूप खिलने से देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा।




मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। टिहरी का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम था।

⇒ यह भी पढ़ें : Haldwani News : महिलाओं की चेन का लुटेरा निकला EX-Army, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें चोरी का कारण…




Leave a Comment