Search
Close this search box.

मौसम समाचार: उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

Dehradun News Weather Alert Uttarakhand News | Haldwani Needs Weather Update

न्यूज शेयर करें :

हमें फॉलो करें :

मौसम समाचार : उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट: आज यानी बुधवार 24 जुलाई को मौसम विभाग ने उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इनमें से दो जिले गढ़वाल मंडल में स्थित हैं। एक जिला कुमाऊं मंडल में है। मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के चमोली और देहरादून जिलों और कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। बाकी 10 जिलों में से एक जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 9 जिलों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।





शहरों का तापमान: आज राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 29° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25° सेल्सियस रहेगा. आज हरिद्वार का अधिकतम तापमान 32° और न्यूनतम तापमान 27° सेल्सियस रहेगा. आज काशीपुर का अधिकतम तापमान 32° और न्यूनतम तापमान 27° सेल्सियस रहेगा. आज हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32° और न्यूनतम तापमान 27° सेल्सियस रहेगा.

पर्यटन स्थलों का तापमान: मसूरी का अधिकतम तापमान आज 18° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14° सेल्सियस रहेगा। सरोवर नगरी नैनीताल का अधिकतम तापमान आज 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18° सेल्सियस रहेगा। रानीखेत का अधिकतम तापमान आज 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17° सेल्सियस रहेगा। कौसानी का अधिकतम तापमान आज 26° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20° सेल्सियस रहेगा।

 

⇒ यह भी पढ़ें : हल्द्वानी खबर : अचानक घर में खड़ी गाड़ी में लगी आग, क्या था कारण जांच में जुटी पुलिस (वीडियो)




Leave a Comment