Search
Close this search box.

Uttarakhand News : पुलिस ने भाजपा नेता मुकेश बोरा के खिलाफ पोक्सो की धाराएं बढ़ाईं, महिला और उसकी बेटी के बयान दर्ज किए

Uttarakhand News

न्यूज शेयर करें :

हमें फॉलो करें :

Uttarakhand News: पुलिस ने मुकेश बोरा के खिलाफ पोक्सो की धाराएं भी जोड़ दी हैं। पुलिस ने महिला और उसकी बेटी के बयान भी दर्ज किए हैं। जांच अधिकारी लालकुआं निवासी पीड़ित महिला द्वारा बताई गई जगह पर गए। वहां उन्होंने महिला और उसकी बेटी के बयान दर्ज किए।





दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के मामले में पुलिस जांच अधिकारी ने महिला और उसकी बेटी के बयान दर्ज किए। पीड़िता की बेटी के आरोपों के आधार पर पुलिस ने मुकेश बोरा के खिलाफ पोक्सो की धारा भी जोड़ दी है। गुरुवार को महिला की बेटी का मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। पोक्सो की धारा लगते ही पुलिस पर मुकेश बोरा की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।


सीओ लालकुआं संगीता ने बताया कि बुधवार को जांच अधिकारी लालकुआं निवासी पीड़ित महिला के बताए स्थान पर गए। वहां उन्होंने महिला और उसकी बेटी के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की। बेटी के बयानों के आधार पर मुकेश बोरा के मुकदमे में पॉक्सो की धारा बढ़ा दी गई है। किशोरी को गुरुवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।




⇒ यह भी पढ़ें : Haldwani News : 65 साल के रिटायर्ड कर्मचारी ने दोस्त की बेटी को बनाया हवस का शिकार

Leave a Comment