Search
Close this search box.

Uttarakhand News : ISBT में किशोरी के साथ गैंगरेप मामला,पांचों आरोपियों की शिनाख्त परेड, किशोरी ने की पहचान

Uttarakhand News

न्यूज शेयर करें :

हमें फॉलो करें :

Uttarakhand News :  देहरादून आईएसबीटी पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में किशोरी ने पांचों आरोपियों की पहचान कर ली है। पांचों आरोपी सुद्धोवाला जेल में बंद हैं। गौरतलब है कि 12 अगस्त को आरोपी देवेंद्र की किशोरी से दिल्ली के कश्मीरी गेट स्टेशन पर मुलाकात हुई थी, जो उससे पंजाब जाने वाली बस के बारे में जानकारी मांग रहा था। आरोपी किशोरी को यह कहकर देहरादून ले आया कि वह उसके साथ देहरादून चलेगा और पांवटा होते हुए उसे पंजाब भेज देगा। वहां देर रात आरोपी ने सभी यात्रियों के बस से उतरने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने अपने चार अन्य दोस्तों को भी बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।





कोर्ट के आदेश पर पुलिस किशोरी को आज जेल ले गई। जहां किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों की सुद्धोवाला जेल में शिनाख्त परेड कराई गई। आरोपियों की पहचान होने के बाद किशोरी को वापस नारी निकेतन भेज दिया गया। आपको बता दें कि इससे पहले किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब जल्द ही पुलिस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।

⇒ यह भी पढ़ें : Uttarakhand News : चाकलेट के बहाने मासूम को कमरे में ले जाकर की छेड़छाड़, पुलिस ने युवक को गिरफ़्तार कर भेजा जेल…




Leave a Comment