Search
Close this search box.

हल्द्वानी समाचार : चाची को लहूलुहान कर भतीजा हुआ फरार, इलाज के दौरान महिला की मौत

हल्द्वानी समाचार

न्यूज शेयर करें :

हमें फॉलो करें :

हल्द्वानी समाचार : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नवाबी रोड स्थित कुलियालपुरा गली नंबर 2 में आपसी विवाद के चलते भतीजे ने अपनी चाची पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।



कुसुम घर में अकेली थी : 

मिली जानकारी के अनुसार मंगल पड़ाव बाजार में किराना की दुकान चलाने वाले कालीचरण गुप्ता का नवाबी रोड स्थित कुल्यालपुरा में दो मंजिला मकान है। बताया जा रहा है कि उनका अपने बड़े भाइयों और बच्चों से संपत्ति का विवाद चल रहा है। किराना व्यवसायी की पत्नी कुसुम घर में अकेली थी तभी उसके भतीजे ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि कुसुम लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी थी। उसके गले और पेट पर चाकू के निशान थे। गंभीर रूप से घायल कुसुम को शहर के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था।



मौके पर पहुंची पुलिस : 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वारदात के पीछे प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा था ।वारदात को अंजाम देकर फरार हुए युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

गुप्ता परिवार में रहता है विवाद चल रहा था : 

बताया जा रहा है कि गुप्ता परिवार कुलियालपुरा में रहता है जहां पिछले कई दिनों से उनके परिवार में विवाद चल रहा है। हमला करने वाले आरोपी का नाम गौरव गुप्ता है। बताया जा रहा है कि गौरव गुप्ता का अपने भाइयों से विवाद चल रहा था जहां उसकी मौसी भाइयों के बीच में हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही थी जिससे गौरव गुप्ता नाराज था।

आरोपी तीन दिन से नहीं था घर पर :

बताया जा रहा है कि गौरव गुप्ता तीन दिन से घर पर नहीं था। सोमवार सुबह गौरव गुप्ता अपनी चाची के घर पहुंचा और चाकू से उसका गला रेत दिया। महिला का पति दूध लेने गया था। जब वह दूध लेकर लौटा तो उसने देखा कि आरोपी गौरव गुप्ता चाकू से कुसुम गुप्ता के गले पर वार कर रहा था।




उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खूनी वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गौरव गुप्ता अभी भी फरार है।




⇒ यह भी पढ़ें : उत्तराखंड समाचार: मां द्वारा फोन छीनने पर 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


Leave a Comment