Search
Close this search box.

हल्द्वानी समाचार : हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया

उत्तराखंड खबर |Uttarakhand News

न्यूज शेयर करें :

हमें फॉलो करें :

हल्द्वानी समाचार : कोलकाता मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। लेकिन इसके बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं।





उत्तराखंड के हल्द्वानी में राज्य के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक सुशीला तिवारी अस्पताल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास की घटना हुई है। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चौथी मंजिल पर नाबालिग अटेंडेंट लड़की से वॉशरूम का रास्ता पूछकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि नाबालिग लड़की ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर जमा हो गए। इससे आरोपी अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सका। फिलहाल अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और लोगों ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी जावेद नाम के शख्स को पकड़ लिया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई।




पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया: 

पीड़िता के भाई ने जावेद के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जावेद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अपनी बुआ की देखभाल कर रही थी। उसकी बुआ अस्पताल में भर्ती है। 17 अगस्त की देर रात नाबालिग वार्ड के बाहर टहल रही थी, तभी पुलभट्टा ऊधमसिंह नगर निवासी जावेद खान वहां पहुंच गया। आरोप है कि जावेद खान ने वॉशरूम का रास्ता पूछा। पीड़िता उसे वॉशरूम का रास्ता बताने लगी। आरोप है कि इस दौरान जावेद ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जावेद नाबालिग को बहला-फुसलाकर चौथी मंजिल पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।




पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज: 
नाबालिग लड़की ने विरोध किया और शोर मचाया। आरोप है कि इस पर जावेद उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। लेकिन पीड़िता चुप नहीं रही और वह शोर मचाती रही। शोर सुनकर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी जावेद ने पुलिस से भी अभद्रता की। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि लड़की के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

⇒ यह भी पढ़ें : उत्तराखंड समाचार: नदी में नहाने से लगाई रोक, तो युवकों ने वन रेंजर की पिटाई कर डाली

Leave a Comment